सतपुली : नगर पंचायत सतपुली के आदर्श इंटर कॉलेज में परमधाम न्यास अरिहंतपुरम मेरठ के संस्थापक क्रांतिगुरु चंद्र मोहन के जन्मदिवस पर इंटर कॉलेज प्रांगण में सवा लाख वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती अंजना वर्मा, वार्ड सदस्य रामेश्वर कुकरेती, थाना सतपुली एसआई कैलाश चंद्र सेमवाल, महेश मिश्रा, मनमोहन गुसाईं, परमधाम न्यास के सदस्य विकास, विमला देवी आदि ने इण्टर कॉलेज सतपुली के प्रांगण में वृक्षारोपण किया।
क्रांतिगुरु चंद्रमोहन के संदेश में विकास ने कहा कि जैसे वृक्षों से पृथ्वी पर पर्यावरण खुशहाल होता है वैसे ही जाति रहित एकजुटता से मानवता खुशहाल होगी। आध्यात्म का पहला सूत्र प्रकृति प्रेम है हमें हृदय से प्रकृति से प्रेम करना चाहिए क्योंकि बृक्ष साक्षात शंकर हैं, पशुपतिनाथ हैं अर्थात पशुओं को पालने वाला है।