tiger attack

देवप्रयाग : टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विकासखंड के अंतर्गत हिंडोलाखाल क्षेत्र में तेंदुए का आतंक जारी है। नरभक्षी तेंदुए ने इस क्षेत्र में आज एक और महिला को दिनदहाड़े अपना निवाला बना दिया। आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में जबरदस्त दहशत बन गयी है।  दो दिन के भीतर  दूसरी महिला को नरभक्षी द्वारा निवाला बनाये जाने से ग्रामीणों सहित वन विभाग भी सकते में है। हालाँकि कि अभी-अभी मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग द्वारा तैनात शूटरों ने नरभक्षी तेंदुए को मार गिराया है।

leopard

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह दुरोगी गाँव की 50 वर्षीय महिला अन्य महिलाओं के साथ बकरी चुगाने घर से कुछ दूर गयी थी। करीब साढे नौ बजे झाड़ियो में घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक महिला पर हमला बोल दिया। गुलदार महिला को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। साथ की महिलाओ के शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल की और दौड़े। इसबीच सूचना पर  रेजर देवेद्र पुंडीर, तहसील दार एसएस कठैत, थाना प्रभारी  बलवंत कण्डियाल वन विभाग की टीम शूटर सहित मौके पर पहुँचे  व महिला की तलाश शुरू कर की गयी। जिसके बाद कुछ दूरी पर महिला का लहूलुहान शव झाड़ियो में बरामद हुआ। गुलदार ने महिला के गले पर गहरे घाव कर उसे मार डाला था। महिला को उसके घर से करीब चार सौ मीटर दूर दिन दहाड़े गुलदार द्वारा उठाये जाने से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश फैला है। वन विभाग की शूटर टीम द्वारा महिला के शव के निकट ही  नरभक्षी के दोबारा आने की संभावना देखते पोजिशन ली गयी।

इससे पहले छाम सिरवा के बन्दरकोला तोक में गुलदार ने 18 जुलाई शाम 45 वर्षीय शकुंतला देवी को संय के उजाले मे हि आंगन मे बर्तन साफ करते समय अपना निवाला बना डाला था जबकि 15 जुलाई शाम को दुरोगी मे  ही 21 वर्षीय रीना देवी पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया था उसकि किस्मत अच्छी थी कि वह गुलदार के चंगुल से बच गई। इस क्षेत्र मे लगातार यह तीसरी घटना हो गई है। ग्राम प्रधान छाम भगवती प्रसाद रतूड़ी के अनुसार 18 जुलाई दोपहर को गुलदार गाँव  में घूमता दिखा था। उनके द्वारा डीएम टिहरी को पत्र भेजकर गाँव वासियो को सुरक्षा दिये जाने की मांग की गयी थी लेकिन प्रशासन के सक्रिय होने से पहले हि तीन घटनाएं हो गई।

देवप्रयाग ब्लॉक के हिंडोलाखाल क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार से निजात दिलाने  व पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिये जाने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव यशपाल चौहान द्वारा वन मंत्री हरक सिह रावत को ज्ञापन सौप। गया। वन मंत्री द्वारा ज्ञापन के आधार पर डी एफ ओ नरेंद्र नगर को नरभक्षी प्रभावित हिंडोलाखाल क्षेत्र में वन विभाग की और टीम लगाए जाने व गाँव वासियो को पूरी सुरक्षा दिये जाने के निर्देश दिये गए। जिसके बाद अभी अभी ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली है कि मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने नरभक्षी गुलदार को मार गिराया है।