leopard-killed-woman
Symbolic Image

श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर-खंडाह के पास जंगल में घास लेने गई महिला को आदमखोर तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर लोवर भक्तियाना की रहने वाली 40 वर्षीय महिला मीना नौटियाल आज सुबह करीब 7 बजे 2 अन्य महिलाओं के साथ खंडाह के नजदीक जंगल में घास लेने गई हुई थी। इसी बीच घात लगाकर बैठे आदमखोर तेंदुए ने महिला पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घबराकर अन्य दोनों महिलायें वहां से जान बचाकर भाग गई। परन्तु मीना नौटियाल खुद को हमले से बचा नहीं सकी। और तेंदुए ने उसे मौत के घाट उतार दिया। तेंदुआ महिला को घसीटते हुए घटनास्थल से काफी दूर ले गया। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गाँव के लोगों के साथ मिलकर जंगल में खोजबीन की और काफी खोजबीन के बाद महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला। मृतक महिला मीना नौटियाल, पत्नी हरीश नौटियाल मूलरूप से गिरगाँव की रहने वाली थी और वर्तमान में लोवर भक्तियाना श्रीनगर में रह रही थी। बताया जा रहा है कि आज उनकी बेटी का जन्मदिन था।

तेंदुए द्वारा महिला को निवाला बनाने की इस दुखद घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों की मांग है कि तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मार गिराया जाए।