chalo-gaon-ki-or

सतपुली : विकासखंड कल्जीखाल के कुड़ीगाँव में चल रहे 5 दिवसीय पंचायत महोत्सव का कल देर शाम को सफल समापन हो गया। जिसमे मीना राणा और सौरभ मैठाणी ने लोगों को अपने गीतों पर झुमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल गढ़कोट, AICC सदस्य राजपाल बिष्ट, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि राजकुमार पोरी, ग्राम प्रधान थनुल कैप्टन नरेन्द्र सिंह नेगी ने डंगवाल परिवार के साथ  द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

1 जनवरी से 5 जनवरी तक चले “चलो गाँव की ओर” पंचायत महोत्सव का यह दूसरा वर्ष था। सतपुली नगर पंचायत से सटा हुआ कल्जीखाल विकासखण्ड का असवालस्यूं पट्टी का कुड़ीगांव सैनिक एवं शिक्षको का गांव है। उच्च शिक्षा एवं अपने पाल्यो की बेहतर भाविष्य के लिए क्षेत्र में पलायन हो गया। क्षेत्र के संपन्न लोग सतपुली एवं कोटद्वार देहरादून आदि शहरों में बस गए और पहाड़ के गांव लगातार खाली होते जा रहे हैं। जिसमें कुड़ी गांव भी अछूता नही रहा। ऐसे में गांवो में कुछ समाज सेवियों व ग्रामसभा प्रतिनिधयों के द्वारा गाँव के प्रवासियों व घर वासियों को मिलाने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं।

जिसकी पहल सतपुली ग्राम पंचायत वर्तमान नगर पंचायत के पूर्व प्रधान जगदम्बा डंगवाल ने की। उन्होंने एक दशक तक सतपुली में निरंतर पंचायत महोत्सव करवाया। 2019 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनके छोटे भाई की पत्नी मनीषा डंगवाल कुड़ीगांव की ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई। उनके सानिध्य में गत दो वर्षों से 01 जनवरी से 05 जनवरी तक चलने वाले पंचायत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी ग्राम प्रधान मनीषा डंगवाल व समाजसेवी जगदम्बा डंगवाल के द्वारा अपने गांव में पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे पहाड़ की संस्कृति पर आधातित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महोत्सव के पांचवें दिन आज उत्तराखंड की लोक गायिका मीना राणा व युवा लोक गायक सौरभ मैठाणी के नॉन स्टॉफ गीतों पर ठंड और निरंतर बारिश के बावजूद दर्शकों जमकर थिरकते रहे। यहाँ तक कि गायक सौरभ मैठाणी दर्शकों के साथ पंडाल पर ही नाचने लगे। वहीँ स्थानीय लोक गायक हेमंत बिष्ट और आराधना रावत ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां पेश की।

पंचायत महोत्सव के आयोजनकर्ता जगदम्बा डंगवाल और ग्राम प्रधान मनीषा डंगवाल द्वारा गाँव में पहुंची दिशा ध्यानियों को अंग वस्त्र और  पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को नयार घाटी गौरव सम्मान  से  सम्मानित किया गया।इस मौके पर डॉ. प्रताप सिंह ने महोत्सव के आयोजन कर्ता डंगवाल परिवार का स्मृत चिन्ह और वस्त्र अलंकरण कर सम्मान किया।

इस अवसर पर मीनू डंगवाल, चंद्रकला आर्य, इंदु जुयाल, कुसुम खंतवाल, डॉ. प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र राणा, विजय सिंह नेगी, भवानी सिंह, रणधीर सिंह, रेखा नेगी, जगमोहन डांगी, सुनील डडरियाल, हेमंत बिष्ट, चंद्रमोहन डोबरियाल  सहित अनेक महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन नरेश सुन्द्रियाल के द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान गौतम सिंह नेगी द्वारा की गयी।

कुड़ीगांव से जगमोहन डांगी की रिपोर्ट