देहरादून : इस वक्त उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया गवर्नर बनाया गया है। उन्हें बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके अलावा देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया। जबकि उनकी जगह एनवी रावी को तमिलनाडु के राजभवन की कमान सौंपी गई है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमीत सिंह को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है।
उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल
- सुरजीत सिंह बरनाला-09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003
- सुदर्शन अग्रवाल-08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007
- बनवारी लाल जोशी-29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009
- मार्गरेट अल्वा-06 अगस्त 2009- 14 मई 2012
- अज़ीज़ कुरैशी-15 मई 2012- 08 जनवरी 2015
- कृष्ण कांत पॉल-08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018
- बेबी रानी मौर्य-26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021
- गुरमीत सिंह-