सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा उत्तराखंड के चमोली जनपद निवासी समाजसेवी पिंकी बिष्ट को उत्तराखंड प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. ब्रजलता चौहान की संस्तुति पर चमोली जनपद के ग्राम दांडा (डमडमा) निवासी समाजसेवी पिंकी बिष्ट को उत्तराखंड प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पिंकी बिष्ट की नियुक्ति डॉ. राहुल वर्मा के निर्देश पर संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार भाटी द्वारा की गयी।