leopard-cought in maletha village

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलेथा गांव में वन विभाग की टीम द्वारा एक तेंदुए को पिंजड़े में कैद कर लिया गया है। हालाँकि अभी तक वन विभाग की ओर से यह स्पष्ट नही किया गया है कि यह वही तेंदुआ है जिसने पिछले कुछ दिनों से मलेथा क्षेत्र में आतंक मचा रखा है।

बतादें कि सबसे पहले बीते 8 अगस्त को मलेथा गाँव में आदमखोर तेंदुए ने घर के बरामदे में सो रही 31 वर्षीय युवती को अपना शिकार बना दिया था। जिसका शव लोगों को घर से कुछ दूर खेतों में मिला। इस घटना के दो दिन बाद ही 10 अगस्त को तेंदुए ने नजदीकी बडोला गांव में भी घर के बरामदे में सो रही 45 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया था। हालाँकि महिला के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया था। उसके बाद बीते 15 अगस्त को मलेथा गांव के सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान आदमखोर तेंदुए ने स्कूल के अन्दर घुसकर वहां लोगों पर अचानक हमला कर दिया था। तेंदुए के हमले में वन दरोगा सहित चार लोग जख्मी हो गए थे। उक्त घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण वन विभाग लगातार आदमखोर तेंदुए को पकड़ने या मारने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गाँव के आसपास पिंजरे लगाकर शिकारी भी तैनात किए थे। जिसके बाद आज सुबह एक तेंदुए को पिंजड़े में कैद किया गया है।

यह भी पढ़ें:

श्रीनगर गढ़वाल : मलेथा में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान आदमखोर तेंदुए ने वन दरोगा सहित 4 लोगों पर किया हमला