manish-panwar

सतपुली : विकासखंड कल्जीखाल में रोजगार के लिए दिल्ली गुड़गांव व अन्य प्रदेशों से बाहर गए युवा लॉकडाउन के कारण अपने गांव लौटे है जिन्हें इण्टर कॉलेज साकिनखेत में क्वारंटाइन किया गया है। क्वारंटाइन के दौरान युवाओं ने संगीत को अपने मनोरंजन का साधन बनाया। साकिनखेत के युवा मनीष पंवार ने नरेन्द्र सिंह नेगी के गढ़वाली गीत छन्यू मा करियूं डेरु की तुकबंदी पर कोरोना पर आधारित गीत स्कूलू माँ करयूं डेरु घर गौ छुड्यू च सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी सभी लोग सराहना कर रहे है।

मनीष पंवार संगीत में पहले से ही रूचि रखते है लेकिन पारिवारिक स्थिति के कारण उन्हें रोजगार के लिए दिल्ली जाना पड़ा। उनके साथ तबले पर झटकंडी के सुधीर व युवा साथी ग्राम धौड़ा के प्रदीप नेगी व संजय बिष्ट सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए संगीत के साथ अपने क्वारंटाइन को यादगार बना रहे है। साथ ही युवाओं का कहना है कि अगर प्रदेश सरकार हम युवाओं को अपने प्रदेश में ही रोजगार दिला सके तो हम लोग अपने पहाड़ में ही रोजगार करने को तैयार है।

मनीष खुगशाल ‘स्वतन्त्र’