Mass murder in Dehradun

Mass murder in Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रानीपोखरी क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों की सामुहिक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह रानीपोखरी के नागा घेर गांव में एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक ने अपने तीन बच्चों, पत्नी और मां की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना आज सुबह करीब पौने सात बजे की है। आरोपित से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

हत्यारोपी युवक महेश तिवारी के रूप में हुई है। महेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिला का रहने वाला है। आरोपी देहरादून के रानीपोखरी में नागा घेर में रहता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित महेश कोई काम धंधा नहीं करता था। दिनभर पूजा पाठ में लगा रहता था। उसका बड़ा भाई उमेश हर माह खर्चे के लिए रुपये देता था। आरोपित दिन भर पूजा पाठ करता था। महेश और उसकी पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद रहता था। आज सोमवार की सुबह भी विवाद हुआ। इस दौरान पत्नी ने पूजा पाठ छोड़कर नाश्ते में मदद करने के लिए कहा। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद आरोपित महेश ने चाक़ू से अपनी पत्नी, माँ तथा तीन बेटियों की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं आरोपित की एक बेटी अपनी बुआ के यहां गई थी, जो सुरक्षित है।

महेश तिवारी ने अपने परिवार के जिन लोगों की हत्या की है, उनमें उसकी 9 साल की बेटी अन्नपूर्णा, 11 साल की सुवर्णा, 15 साल की अपर्णा, 38 साल की पत्नी नीतू  तथा 70 साल की मां बीतल देवी की थी। बेटी अपर्णा (15) 9वीं में पढ़ती थी।, सुवर्णा (11) दिव्यांग और अन्नपूर्णा (9) तीसरी क्लास में पढ़ती थी।