car-accident
file photo

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जनपद के अंतर्गत पाटीसैण से करीब तीन किलोमीटर आगे पाटीसैण थापली मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ कर अलग हो गए जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो  गये। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटीसैण पहुँचाया गया।

तहसीलदार सोहन सिंह असवाल ने बताया कि शुक्रवार सांय लगभग छ बजे पाटीसैण-थापली मोटर मार्ग पर पाटीसैण से थापली जा रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पाटीसैण से थापली जा रही मैक्स (टैक्सी) पाटीसैण से करीब ढाई किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के वक्त मैक्स वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे।

जिसमें सवार वाहन स्वामी सुदामा प्रसाद पुत्र चैतराम, ग्राम थापली उम्र 33 वर्ष व चालक संजय गुसाई पुत्र कुंवर सिंह ग्राम देदार, पट्टी उत्तरी मौन्दाडस्यु, उम्र 43 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि थापली निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र स्व० मनवर सिंह उम्र 53 वर्ष, रोशन सिंह बिष्ट पुत्र विजेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष व कुलदीप सिंह बिष्ट पुत्र स्व. चित्र सिंह उम्र 22 वर्ष घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटीसैण में प्राथमिक उपचार देकर बेस चिकित्सालय कोटद्वार रेफर कर दिया गया जहाँ घायलों का उपचार चल रहा है। मृतको का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटीसैण में ही पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें:

कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का टीका लगवाने के बावजूद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हुए कोरोना संक्रमित