उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले में गाजणा पट्टी के धनेटी गॉव के निकट एक मैक्स वाहन के सड़क से नीचे खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से लम्बगॉव ले जाया गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य किया गया। बाद में पटवारी के आने के बाद मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घायल शख्स सिलोड़ा गॉव निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर लम्बगॉव से मौके पर पहुंचे प्रतापनगर प्रधान संघ के अध्य्क्ष लोकपाल कंडियाल, मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पैन्यूली, प्रधान मातबर पँवार, प्रधान भागेश कंडियाल, आचार्य लोकेंद्र सहित क्षेत्रीय और गॉव के लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य चलाया गया। घटना पर क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप भट्ट, प्रधान धनेटी, हर्षमणि बहुगुणा एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व लोगो ने गहरा दुख जताया है।