Srinagar News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आगामी 01 मई 2023 को दिल्ली में संसद मार्च की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की एक आम बैठक विकासखंड कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में आहूत की गई। बैठक में 1 मई 2023 को संसद मार्च किये जाने विषय पर चर्चा की गई। विकासखंड कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में आयोजित इस बैठक में जनपद के समस्त विभागों के कर्मचारियों एवं शिक्षकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष राजीव उनियाल द्वारा की गई। इस अवसर पर विकासखंड अध्यक्ष संदीप मैठाणी द्वारा समस्त कर्मचारियों शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में 1 मई 2023 को संसद मार्च में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु आह्वान किया गया। एवं निवेदन किया गया कि 2024 के चुनाव से पूर्व हम सभी को एकजुट होकर अपने एक मिशन पुरानी पेंशन में सफल होना होगा।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष राजीव उनियाल द्वारा समस्त विभाग के कर्मचारियों से 1 मई 2023 को दिल्ली जाने संबंधित विषय पर चर्चा की गई। सभी कर्मचारियों से निवेदन किया गया कि 2024 का चुनाव हम सभी के लिए एक अहम चुनाव होगा। जहां कांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। अब उत्तराखंड राज्य से भी  केंद्र सरकार पर दबाब बनाना होगा। दिल्ली संसद मार्च में जहां पूरे देश से लाखों कर्मचारी प्रतिभाग करने वाले हैं,  उत्तराखंड से भी हजारों की संख्या में कर्मचारी संसद मार्च में प्रतिभाग करेंगे। कुलदीप नेगी ने कहा कि जो साथी अभी भी सोए हुए हैं, वह जाग जाएं और इस लड़ाई में अपनी प्रतिभागिता जरूर करें।

वहीँ इस अवसर पर त्रिलोक सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी साथियों को एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा और अपनी एक जायज मांग है। पुरानी पेंशन उसको 2024 से पूर्व प्राप्त करने के लिए साथ आना होगा वही इस अवसर पर अनिल भट्ट ने कहा कि हम सभी साथियों को इस विषय पर जरूर सोचना होगा कि पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे का एक एकमात्र सहारा है। इससे प्राप्त करने के लिए हमें अत्यधिक मेहनत करनी होगी और जो सरकार इस पर विचार करने के लिए तत्पर नहीं है उस सरकार से हमें लड़ना होगा।

वही इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष जगदीश वर्धन ने कहा कि हमें लगातार लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व धरातल पर कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। और हमारे जो विशेषकर मातृशक्ति से भी निवेदन है कि जो इस आंदोलन में काफी कम प्रतिभा कर रहे हैं, वह आंदोलन में प्रतिभाग बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करें। क्योंकि जिस लड़ाई में मातृशक्ति नेतृत्व करते हैं या प्रथम पंक्ति में रहती हैं, उस आंदोलन में जीत सुनिश्चित होती है। इस अवसर पर प्रतिभा करने वालों में अर्जुन राणा, चंद्रशेखर मेवाड़, चंद्रमोहन मेवाड़, जगदीश वर्धन, सुशील कुमार, विजेंद्र कठैत, अनिल भट्ट, कुलदीप सिंह, दीपक मियां, सुनील कुमार आदि साथियों द्वारा प्रतिवाद किया गया।