कल्जीखाल : कल्जीखाल ब्लॉक के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को उनके गृह ब्लॉक के अंतर्गत की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा शहीदों के सम्मान में मोटर मार्गो के नाम शहीदों के नाम से रखा जा रहा हैं। लेकिन उन प्रस्तावित सड़को पर अभी तक निर्माण कार्य शुरू नही हो रहा है। ज्ञापन में कुछ विन्दुओं पर सांसद तीरथ सिंह रावत को संज्ञान लेनी की मांग रखी गई। घण्डियाल-पाली डांगी-सुरालगांव शहीद मनीष पटवाल मोटर मार्ग निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इसी प्रकार सतपुली कांसखेत पौड़ी मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त एवं झाड़ियों से ढका हुआ है। इसके अलावा नवनिर्माण डांडानागराजा पंपिग योजना सुचारू रूप से आपूर्ति नही हो रही है। पौड़ी सतपुली मोटर मार्ग से बनेख-धारी-थापला-थनुल मोटर मार्ग दोनो तरफ झाड़ियों से ढका हुआ है। जिसके कारण यहाँ आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसकी कई बार सम्बंधित विभाग को लिखिति मौखिक सिकायत भी दी गई लेकिन कोई सुनवाई नही होती है। सांसद रावत ने बताया की वह 21 दिसंबर को जिले की अनुशरण समिति की समीक्षा बैठक में सभी समस्याओं को सम्बंधित विभाग को विंदुवार रखेंगे। ज्ञापन देने वालों में समाजिक एवं पराविधिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, ग्राम प्रधान थनुल सेवानिर्वित कैप्टन नरेन्द्र सिंह नेगी पूर्व सैनिक शिशुपाल सिंह चौहान शामिल थे।



