mera booth sabase majaboot

“मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के तहत पौड़ी विधानसभा के अंतर्गत कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम साकनी बड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पटवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस विनोद दनोशी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान साकनी बड़ी लक्ष्मी देवी, प्रधान गीता देवी, प्रधान विनोद तड़ियाल, कनिष्ठ उप प्रमुख पौड़ी शान्ति देवी तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधु देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन भट्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह, पूर्व प्रधान योगेन्द्र प्रसाद, पूर्व प्रधान दिगम्बर लाल, अध्यक्ष न्याय पंचायत घंडियाल संजय रावत, बिलखेत आनन्द सिंह, जगदीश भट्ट, पंचाली योगेन्द्र प्रसाद, प्रदेश महासचिव आईटी सेल राजकुमारी पँवार, प्रदेश प्रवक्ता युवा भास्कर बहुगुणा, ब्लॉक् अध्यक्ष युवा शैलेन्द्र असवाल, सेवादल राजकुमार, आईटी सेल पंकज, महिला प्रकोष्ठ मधु देवी, कार्यक्रम का संचालन साधन सहकारी समिति बनेख के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह रावत “राकेश भाई” ने किया

इस मौके पर विनोद दनोशी ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस बूथ स्तर को मजबूत करना और शहरों और बाजारों की जगह सीधा जनता से संवाद करना, जनता की मांगों पर विचार करना, समस्याओँ को पार्टी फोरम तक पहुंचाकर आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में प्रमुखता से रखना है। सम्भावित कांग्रेस प्रत्याक्षी ने बताया कि उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत गांव से ही की और इसी साकनी बड़ी गांव के राम के दरबार से की। आज मेरा सौभाग्य है कि मैं आज भी आने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारी की शुरुआत इसी राम दरबार के आंगन से कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि मै आप लोगो का स्नेह और आशीर्वाद से गद-गद हूँ।