corona

सतपुली : विकासखंड पोखड़ा की ग्राम सभा पडियार गांव में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लोग निरन्तर अपने गांव लौट रहे है। जिन्हें गांव में 14 दिनों  के लिए होम या संस्थागत क्वारंटाइन किया जा रहा है।

ग्राम पडियार गाँव में होम क्वारंटाइन पूर्ण करने वाले युवक सौरभ विष्ट को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद रिलीब किया गया। जिनका सहायक नोडल अधिकारी सुमन कुमार ढोंडियाल ने फूल व गिफ्ट देकर स्वागत किया साथ ही आने वाले दिनों में स्वछता अपनाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजय, प्रभारी एएनएम श्रीमती सुभद्रा नेगी, आशा, श्रीमती विमला देवी, आँगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती सुषमा देवी आदि उपस्थित रहे।