Minor girl raped in Kirtinagar

श्रीनगर: उत्तराखंड के कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत राजस्व क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेप का आरोपी बिहार मूल का रहने वाला है। जो यहाँ राजमिस्त्री का काम करता है। आरोपी युवक विशेष समुदाय का बताया जा रहा है। घटना का पता तब चला जब किशोरी गर्भवती हो गयी। घटना के सामने आने पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद आरोपी के सिर के बाल मुंडवाये और मुंह पर कालिख पोत कर उसे भरे बाजार में घुमाया। बाद में आरोपी युवक को राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया गया।

राजस्व पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार व पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नाबालिग किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। नाबालिग किशोरी गर्भवती बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक तहसील कीर्तिनगर के राजस्व क्षेत्र स्थित एक गांव की नाबालिग किशोरी को बिहार मूल के एक युवक ने बहला फुसलाकर उसके साथ रेप कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। जैसे ही रेप का मामला सामने आया वैसे ही आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जबरदस्त धुनाई कर दी। उसके बाद आरोपी का सिर मुंडावा दिया और कालिख पोतकर बाजार क्षेत्र में घुमा दिया। जिसके बाद राजस्व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। नाबालिग किशोरी गर्भवती है, लेकिन कितने माह की है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। बताया कि आरोपी बिहार का मूल निवासी है, जो क्षेत्र में मिस्त्री कार्य करता है। लंबे समय से इस क्षेत्र में लोगों के घर बनाने का काम करता आ रहा है। मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के लिए डीएम टिहरी को पत्र भेजा गया है।