ops

पौड़ी गढ़वाल : 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त हुए कार्मिकों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश भर में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बेंनर तले पोस्टकार्ड अभियान जारी है। लगातार आंदोलन में प्रतिभागिता करते हुए महिलाओं ने करवाचौथ पर पेंशन के लिए मेहंदी का कार्यक्रम सफलता से आयोजित किया गया है। जिसमे प्रदेश स्तर पर सभी महिलाओं ने पुरानी पेंशन की मांग रखते हुए हथेली पर मेहंदी लगाई।

मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल का कहना है कि कर्मचारी अपनी तरफ से विनती करने में किसी प्रकार की कोई कमी नही रखेंगे। पुरानी पेंशन बहाली के लिए 80 हजार पोस्टकार्ड भेजने का अभियान लगातार जारी रहेगा। अभी तक 53 हज़ार पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजे जा चुके हैं। आगे भी सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने करवाचौथ पर OPS मेहंदी कार्यक्रम के लिए सभी मातृ शक्तियों को बधाई देते हुए सबका आभार व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि विद्यालयों के खुलने के बाद पोस्टकार्ड अभियान पुनः ज़ोर पकड़ रहा है। यह अच्छी बात है कि संयुक्त मोर्चे के प्रयासों से लगातार पुरानी पेंशन बहाली के लिए जागरूकता फैल रही है और कर्मचारी इसके लिए आगे आ रहे हैं। शीघ्र सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद है। मात्र केंद्र सरकार को पत्र प्रेषण से जिम्मेदारी पूर्ण नही होती है, केंद्र उसे कितनी गंभीरता से लेता है यह भी राज्य की महत्ता को साबित करेगा। उन्होंने कहा कि 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर एक-एक पोस्टकार्ड प्रत्येक विद्यालय स्तर से भेजने का NOPRUF आह्वान करता है। शिक्षको को भी इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका अदा करने की आवश्यकता है।

प्रदेश संयोजक मिलिन्द बिष्ट ने कहा कि गत 3 वर्षो में ऐसा पहली बार हुआ है कि पेंशन जैसा गंभीर विषय चर्चा के केंद्र में है। इसके लिए प्रदेश स्तर परराष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जैसे सन्गठन बधाईं के पात्र हैं।