mother dairy milk price hike in Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर वालों को मदर डेयरी ने एक बार फिर से महंगाई का झटका दिया है। Mother Dairy ने दिल्ली एनसीआर में दूध के दाम फिर से बढ़ा दिए हैं। Mother Dairy का फुल क्रीम दूध एक रुपये प्रति लीटर और टोकन व टोंड मिल्क दो रुपये लीटर महंगा हुआ है। बढ़ी हुई कीमतें सोमवार 21 नवंबर से प्रभावी हो जाएंगी।
गौरतलब है कि मदर डेयरी ने दिल्ली एनसीआर में इस साल अब तक चौथी बार दूध की कीमत बढ़ाई गई है।
दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा दूध की आपूर्ति करने वाली कम्पनी मदर डेयरी रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध की आपूर्ति करती है। सोमवार से फुल क्रीम दूध (Full Cream Milk) अब 63 रुपये/लीटर की जगह 64 रुपये/लीटर मिलेगा। वहीं टोकन दूध (Token Milk) 48 की जगह 50 रुपये प्रति लीटर मिला करेगा। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया कि फुल क्रीम दूध के आधा लीटर पैकेट के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जो लोगों को थोड़ी राहत की बात है।
प्रवक्ता ने बताया कि किसानों से कच्चा दूध महंगा मिलने की वजह से दूध की कीमत बढ़ाई गई है। मदर डेयरी उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान की जाने वाली कीमतों का लगभग 75-80 प्रतिशत दूध उत्पादकों को देती है। उन्होंने कहा कि इस साल पूरे डेयरी उद्योग में दूध की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर देखा जा रहा है।



