pauri mahotsav 2024

Pauri Mahotsav 2024:: जिला मुख्यालय पौड़ी के रामलीला मैदान में कल से तीन दिवसीय पौड़ी महोत्सव-2024 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। व्यापार सभा पौड़ी की ओर से 10 दिसंबर से 12 दिसंबर 2024 का आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के अलावा उत्तराखंड की लोक गायिका प्रियंका महर तथा लोक गायक अनिल बिष्ट के गीतों की धूम रहेगी।

व्यापार सभा पौड़ी अध्यक्ष विनय शर्मा और सचिव देवेंद्र रावत ने बताया 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय पौड़ी महोत्सव का आयोजन शहर के रामलीला मैदान में किया जाएगा। महोत्सव का अंतिम दिन गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रहेगा। महोत्सव के पहले दिन 10 दिसंबर को स्थानीय बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जानी है। वही 11 दिसंबर दूसरे दिन भजन कीर्तन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां रहेंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक गायिका प्रियंका महर की प्रस्तुति होगी।