पौड़ी गढ़वाल : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कोर कमेटी की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक मे निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा लगातार प्रयासरत एवं संघर्षरत है। बैठक में आगामी कार्यक्रम की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, उत्तराखण्ड के प्रदेश संयोजक सीताराम पोखरियाल ने बताया कि आगामी 12 जुलाई 2020 को देशहित में पूरे देश के 60 लाख एनपीएस कार्मिक एक-एक पेड़ लगायेंगे। जिसका उद्देश्य स्वच्छ भारत एवं स्वच्छ पर्यावरण के साथ-साथ पुरानी पेंशन की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
सभी एनपीएस कर्मचारियों, शिक्षक, अधिकारी, सफाई कर्मी, रेलवे कर्मी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी आदि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाएगें। इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा वर्तमान केंद्र सरकार एवं सभी राज्य सरकारों को देशहित में सकारात्मक संदेश देकर 60 लाख एनपीएस कर्मचारियों की एक मात्र नैतिक मांग पुरानी पेंशन बहाली की मांग करता है। जो की कर्मचारियों का बुढ़ापे का सहारा है।
एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदीप सरल, क्रांति सिंह उत्तर प्रदेश से, डॉ अनिल स्वदेशी दिल्ली विश्वविद्यालय, जसबीर सिंह तलवाड़ा पंजाब से, एलडी चौहान हिमाचल से, संजय शर्मा वीरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ से, डॉ पंकज प्रजापति गुजरात से, संत कुमार स्वामी तेलंगाना से, जगदीश यादव मध्य प्रदेश से, उत्तराखंड प्रदेश संयोजक मिलिंद बिष्ट, सह संयोजक सीताराम पोखरियाल, देविंद्र बिष्ट, जयदीप रावत, जसपाल रावत, सौरव नौटियाल, सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्प किया है।