पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय देहरादून द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की सहमति पर कांग्रेस पार्टी के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (आईटी सेल) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह व उपाध्यक्ष विशाल मौर्य ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नितिन रावत को पौड़ी जिले का सोशल मिडिया विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है।
मूल रूप से घंडियाल, कल्जीखाल ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल के निवासी नितिन रावत सर्वप्रथम ड़ीएवी महाविद्यालय देहरादून में कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई में शामिल हुए। तब से वे पार्टी के लिए लगातार कार्य करते आ रहे हैं। नितिन रावत छात्र राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वर्ष 2017-18 तक वे कांग्रेस पार्टी की आईटी सेल में महानगर महासचिव देहरादून के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रति सक्रियता के चलते ही महेंद्र राणा ने उनके नाम की सिफारिश की।
जगमोहन डांगी