देहरादून : मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज निवर्तमान तथा पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। आज पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भागीरथीपुरम स्थित आवास जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। उसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। उसके बाद मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी के बसन्त विहार स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।