पौड़ी: नगर निकाय चुनाव-2024 के तहत आज से नामाकंन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। शुक्रवार को नामाकंन प्रक्रिया के पहले दिन एक उम्मीदवार को छोड़कर किसी ने भी नगर निकायों में अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं कराया। जबकि सभी निकायों में अध्यक्ष पद के लिए व वार्ड सदस्यों के पदों के लिए कुल 284 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
नगर निकाय के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नगर निगम श्रीनगर में अध्यक्ष पद के लिए शून्य, पार्षद के लिए शून्य व नगर निगम कोटद्वार में अध्यक्ष पद भी शून्य व पार्षद के लिए भी किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं नगर पालिका पौड़ी में अध्यक्ष पद के लिए शून्य, वार्ड सदस्य के लिए 01, नगर पालिका दुगड्डा अध्यक्ष पद के लिए शून्य व वार्ड सदस्य के लिए किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
वहीं नगर पंचायत थलीसैंण अध्यक्ष पद के लिए शून्य, वार्ड सदस्य शून्य, नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष पद के लिए शून्य, वार्ड सदस्य के लिए शून्य नामांकन व जौंक में अध्यक्ष पद के लिए भी शून्य व वार्ड सदस्य के लिए किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया।
श्रीनगर नगर निगम मेयर पद के लिए 11 व नगर निगम कोटद्वार के लिए 08 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि पार्षद के लिए श्रीनगर में 155 व कोटद्वार में 118 पत्रों की बिक्री हुई। नगर पालिका पौड़ी अध्यक्ष पद के लिए 04 वार्ड सभासद के लिए 42, दुगड्डा पालिका अध्यक्ष के लिए 04 और वार्ड सभासद के लिए 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा नगर पंचायत थलीसैंण अध्यक्ष पद के लिए शून्य व वार्ड सदस्य के लिए 02, सतुपली अध्यक्ष पद के लिए 02, वार्ड सदस्य के लिए 08 व जौंक पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 08 व वार्ड सदस्य के लिए 13 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
बता दें उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। 27 से 30 दिसंबर के बीच नामांकन किया जाएगा। वहीं, 31 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 2 जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख रखी गई है। जबकि 23 जनवरी को निकाय चुनाव को लेकर मतदान किया जाएगा। जबकि 25 जनवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
नगर पालिका से उच्चीकृत कर श्रीनगर को नगर निगम बनाने पर पहली बार 40 वार्डों की जनता महापौर और पार्षदों का चयन करेंगी। इसकों लेकर स्थानीय जनता में भी खासा उत्साह है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी आरओ को निर्देश दिये कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान गंभीरता पूर्वक कार्य करें। साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर व्यवस्थित रूप से रखना सुनिश्चित करें।
27 दिसम्बर 2024 को नामांकन पत्रो की बिक्री का विवरण
1: नगर निगम श्रीनगर (कुल- 166)
- मेयर पद हेतु कुल क्रय फार्म-11
- पार्षद पद हेतु कुल क्रय फार्म-155
2: नगर निगम कोटद्वार (कुल-126)
- मेयर पद हेतु कुल क्रय फार्म-08
- पार्षद पद हेतु कुल क्रय फार्म-118
3: सतपुली
- अध्यक्ष पद हेतु -02
- सभासद पद हेतु-08
4: दुगड्डा
- अध्यक्ष पद हेतु-04
- सभासद पद हेतु-10
5: पौड़ी
- अध्यक्ष पद हेतु-04
- सभासद पद हेतु-42 (जमा-01)
6: थलीसैण
- अध्यक्ष पद हेतु-00
- सभासद पद हेतु-02
7: जोंक
- अध्यक्ष पद हेतु-08
- सभासद पद हेतु-13