पौड़ी : प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, प्रोटोकॉल (स्वतन्त्र प्रभार) मंत्री डा0 धन सिंह रावत आज जिला अधिवक्ता संघ पौड़ी का शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने अधिवक्ताओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि समाज को न्याय की ओर ले जाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रहती है।
जिला पंचायत सभागार में जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने संघ के अध्यक्ष मेहरवान सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष राकेश सामवेदी, सचिव आमोद नैथानी, कोषाध्यक्ष मुकेश बिष्ट, पुस्तकालयाध्यक्ष अमृता रावत व प्रवक्ता विनोद कुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री डा.रावत ने कहा कि अधिवक्ता समाज में गरीब तबके को न्याय दिलाने का कार्य करते है। कहा कि कोरोना काल के समय सरकार ने अधिवक्तों के लिए कई कदम उठाए है। कहा कि वह जल्द ही जिला अधिवक्ता संघ के चेंबर का निरीक्षण भी करेंगे। वहीं विधायक पौड़ी मुकेश सिह कोली ने जिला अधिवक्ता संघ के चेंबर निर्माण के लिए 5 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। कहा कि इससे पूर्व भी संघ को 10 लाख की धनराशि चैंबर निर्माण के लिए दी गई थी।
इस अवसर पर उत्तराखंड बार कौंसिल के अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, आशीष जदली, विजयपाल नेगी आदि मौजूद रहे।



