गंगोत्री सामाजिक संस्था के संस्थापक डबराल जी एवं अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी की अगुआई में बुधवार को संस्था के सदस्यों ने टिहरी गढ़वाल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह से मुलाकात की। इस मौके पर संस्था के सदस्यों द्वारा सांसद को टिहरी में विद्युत शवदाह संस्कार, बेरगनी इंटर कॉलेज और प्रताप नगर के नौताड की समस्याओं से अवगत कराया गया।
संस्था के सदस्यों ने कहा कि गंगोत्री सामाजिक संस्था निकट भविष्य में इसी तरह क्षेत्र की सभी समस्याओं के निराकरण के लिए काम करती रहेगी और जनता दरबार लगा के सरकारी मशीनरी की जिम्मेदारी तय करेगी। संस्था निकट भविष्य में उत्तराखंड की सभी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था क्षेत्र के जागरूक लोगों से आग्रह करेगी कि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को संस्था के पटल पर रखें ताकि संस्था उन सभी समस्याओं के निवारण हेतु विचार विमर्श कर संबंधित अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाएगी।
इस मौके पर धर्मपाल सिंह कुमाई, महावीर सिंह पंवार, डीएस रावत, विजेंदर रावत, अनिल कुमार पंत, राकेश नेगी, एचआर रावत, बेरगानी सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद थे।