अनिवार्य स्थानांतरण समर्थक मंच उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीजापुर अतिथि गृह में भेंट कर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मंच के पदाधिकारियों ने स्थानांतरण न होने से अतिदुर्गम/ दुर्गम क्षेत्र में पड़ें शिक्षकों की पीड़ा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी ने बड़ी गम्भीरता से सुना। इस अवसर पर अनिवार्य स्थानांतरण समर्थक मंच उत्तराखंड के संयोजक शरद दीक्षित, संरक्षक शिव सिंह नेगी, गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष रवीन्द्र राणा, सहसंयोजक निर्मल जोशी, गढ़वाल मण्डल संयोजक राकेश मोहन कंडारी आदि ने मुख्यमंत्री से स्थानांतरण न होने से निराश शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया तथा यह भी बताया कि समस्त दुर्गम/अतिदुर्गम शिक्षकों को मुख्यमंत्री से बहुत अधिक उम्मीद व विश्वास है कि वे अवश्य ही हमारी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसीक्रम में अनिवार्य स्थानांतरण समर्थक मंच उत्तराखंड के समस्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से स्थानांतरण सत्र को शून्य घोषित किये गए आदेश को निरस्त करने की मांग करते हुए निम्नलिखित बिन्दुओं को पूर्ण करने का आग्रह किया।

  1. 100% अनिवार्य स्थानांतरण किए जाए।
  2. अन्तर्मण्डलीय स्थानांतरण किए जाए।
  3. धारा 27 के स्थानांतरण किए जाए।
  4. पारस्परिक स्थानांतरण किए जाए।
  5. वर्षों से लम्बित शिक्षकों पदोन्नति की जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी बातो को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी मांगो को वरीयता पर रखते हुए उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर चन्द्रमोहन सिंह रावत, शार्दूल मेहरा, गुड्डू रावत, महेन्द्र थपलियाल, विमल रयाल आदि उपस्थित थे।