देहरादून: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड राज्य मे पुरानी पेंशन बहाली बहाल किये जाने हेतु दिनांक 04 नवंबर 2024 देहरादून में सचिवालय घेराव महारैली के दौरान मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि राजेश सेठी विशेष कार्याधिकारी को दिए गए ज्ञापन के क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन को संगठन से वार्ता हेतु नामित किया गया था, जिसके क्रम में आज 22 नवंबर 2024 को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से वार्ता की। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली हेतु चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल द्वारा कहा गया कि हिमाचल, राज्यस्थान और अन्य प्रदेशों की तर्ज पर उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाल की जाए, साथ ही उत्तराखंड सचिवालय प्रशासन के अनुभाग दो कार्यालय के 31 जनवरी 2024 के शासनादेश जो केवल सचिवालय समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने हेतु आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के तर्ज पर उत्तराखंड के समस्त शिक्षक अधिकारी कर्मचारियों के लिए भी एक आदेश निर्गत किया जाए।
अपर मुख्य सचिव ने सकारात्म रूप से जवाब दिया कि मोर्चा की मांग पर शीघ्र ही कार्यवृत जारी किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने वार्ता को सफल बताते हुए कहा कि जल्द उत्तराखंड सरकार कोई बड़ा निर्णय नहीं लेता तो उत्तराखंड के एक लाख एनपीएस कार्मिकों के हित में आगामी विधान सभा सत्र में बड़े आंदोलन के लिए सभी एनपीएस कार्मिकों को तैयार रहना होगा। प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा अब जन मुद्दा बन चुका हैं सकार को जल्द से जल्द कार्मिको के जी पी एफ और पुरानी पेंशन ब्यवस्था को लागू कर देना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी द्वारा कहा गया कि ज़ब एक दिन का विधायक, और सांसद बनने पर नेताओ को पेंशन मिल सकती हैं तो कर्मचारियों को 30 या 40 साल सेवा करने पर पेंशन क्यों नहीं दे रहे हैं।
सीताराम पोखरियाल प्रदेश महासचिव ने कहा कि कर्मचारियों का मेहनत का पैसा सरकार द्वारा शेयर मार्किट मे लगाया गया है यदि वो पैसा सरकार अपने कोष मे रखती तो राज्य और देश के विकास कार्यों मे काम आ सकता हैं, कुमाऊ प्रभारी अन्नू पुजारी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को हल्के मे न ले पेंशन बुढ़ापे से जुडा विषय है खिलवाड़ बर्दास्त नहीं होगा। वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अवस्थी, प्रदेश महामंत्री सीता राम पोखरियाल, कुमाऊं मंडल प्रभारी आनंद सिंह पुजारी, संगठन मंत्री सौरभ नौटियाल, जनपद देहरादून अध्यक्ष माखन लाल, मंत्री केदार फर्सवान उपस्थित रहे।