massive-tree-plantation-under-ops

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को पूरे भारत में एक वृक्ष OPS के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अन्तर्गत सभी सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। OPS के नाम कार्यक्रम के दौरान संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के नेतृत्व में समस्त कार्यालयों, आवासों, मन्दिरों आदि में बेल, आंवला, जामुन, अमरूद, बांस, अमलतास आदि वृक्षों का रोपण कर सरकार से राष्ट्र हित में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल संयुक्त सचिव सौरभ नौटियाल ने कहा कि जिस प्रकार एक वृक्ष बड़ा होने पर हमें फल, फूल, छाया, आक्सीजन आदि देता है ठीक उसी प्रकार पुरानी पेंशन कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी थी तथा उनको सुरक्षित भविष्य प्रदान करती थी और आत्मनिर्भर भी बनाती थी। लेकिन एक जनवरी 2004 से पुरानी पेंशन को बंद कर एक बाजार आधारित पेंशन स्कीम एनपीएस को लागू कर दिया गया है। इस अवसर पर श्रीनगर में घस्यामहादेव (कटकेश्वर महादेव) के प्रागण में भी पौधारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में सौरभ नौटियाल संयुक्त सचिव गढ़वाल मंडल, मनोज भण्डारी, महेश गिरि, कृष्ण उनियाल, सुरेंद्र कुमार, अमित रावत, जसपाल सिंह गुसाई, शांति खत्री, पूजा नेगी, विनित गिरि, दीप चन्द्र गिरि, देवेन्द्र रावत, सुदेश जुगराण, पंडित देवेन्द्र उनियाल शास्त्री, अरविंद नेगी, नरेंद्र बिष्ट,  देव सिंह, आलोक उनियाल, आरके नौटियाल, मनोज काला, देवेन्द्र रावत, जय प्रकाश डिमरी, राकेश सेमवाल, देवानंद बहुगुणा आदि सम्मिलित थे।