पौड़ी: जिले के विकास खंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत डांगी में सामाजिक कार्यकर्ता एवं परा विधिक स्वयं सेवी जगमोहन डांगी ने ग्राम पंचायत प्रशासक भगवान सिंह चौहान एवं गांव की महिलाओं एवं युवाओं के साथ विश्व जल दिवस पर गांव के प्राकृतिक जल स्रोत पर स्वच्छता अभियान चलाया और गांव के प्राकृतिक जल स्रोत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शपथ दिलाई।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हमारे पूर्वजो ने हमें प्राकृतिक जलधारा संरक्षण कर विरासत के रूप में बड़ी अनमोल धरोवर दी हैं। जिसका संरक्षण एवं सवंर्धन करना हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता हैं आओ हम सब प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाने की शपथ ले।
“जल है तो कल है’ के नारे के साथ सबको जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस अवसर पर विद्या बिष्ट, दिनेश चौहान, पुष्पा देवी, कांति देवी, वृंदा रावत, सीता लिंगवाल, अनुसूया देवी आदि की मौजूदगी रही।
Report Abhishek Negi