ek ped purani penshan bahali ke nam

एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली के नाम: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर NPS कर्मचारियों द्वारा देशभर में एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेशभर में भी इस कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में नई पेंशन और पुरानी पेंशन से आच्छादित कर्मियों द्वारा पौधे रोपित किए गए।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा यह कार्यक्रम लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा ने बताया कि जिस प्रकार पर्यावरण के लिए पेड़, पौधे जरूरी हैं, उसी प्रकार प्रत्येक कर्मचारी को बुढ़ापे में उसकी लाठी यानी पुरानी पेंशन आवश्यक है।

संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया।  जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से कर्मियों द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया। पुरानी पेंशन प्रत्येक कर्मचारी का अधिकार है और राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा अपने इस एकमात्र मिशन के लिए लगातार इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। विगत माह भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा पेंशन प्रकाश यात्रा का आयोजन किया गया था।

प्रदेश भर में इस आयोजन को सफल बनाने में सफल बनाने में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा, प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ डी सी पासबोला, प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष बबीता रानी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह सिंधवाल, प्रांतीय प्रवक्ता डॉ कमलेश कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष गढ़वाल जयदीप रावत, मंडल महामंत्री गढ़वाल नरेश कुमार भट्ट, मंडलीय संरक्षक जसपाल सिंह रावत, मंडलीय उपाध्यक्ष रश्मि गौड़, दिलबर सिंह रावत, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष योगेश घिल्डियाल, कुमाऊं मंडल महामंत्री अनिल जोशी, सुबोध नेगी,  सतीश बलूनी, दीपक गोदियाल, प्रदीप सजवान, माखन लाल शाह, गुरुदेव रावत, रविशंकर गुसाईं, अवंतिका पोखरियाल, नीलम बिष्ट, शशि चौधरी, अंकित रौथाण, प्रवीण घिल्डियाल, रवि बगोटी, प्रमोद नेगी, भवान सिंह नेगी, शंकर भट्ट, दुर्गा प्रसाद भट्ट, मुरली मनोहर भट्ट, पूर्ण सिंह फरस्वाण, देवेंद्र बिष्ट, अनिल बडोनी, योगिता पंत आदि  पदाधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा सहयोग किया गया।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत द्वारा प्रांतीय स्तर पर आयोजित सफल कार्यक्रम के लिए सभी कार्मिकों को बधाई दी।