पौड़ी : पुलिस मुख्यालय से गुमशुदाओं की तलाश हेतु 15 सितंबर से 01 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल पी. रेणुका देवी द्वारा जनपद के ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदाओं की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल ऑपरेशन स्माइल टीम के द्वारा राजकीय महिला कल्याण एवं पुर्नवास केंद्र, देहरादून उत्तराखंड में निवासरत श्रीमती सुषमा देवी, निवासी पौड़ी गढ़वाल को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त महिला वर्ष 2006 से अपने पति के त्यागने के बाद मानसिक रूप से कमजोर होते हुए फिरोजपुर, कोटद्वार, देहरादून के महिला केंद्रों में अपनों से दूर रह रही थी।
इसके लिए ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा पुर्नवास संस्था की प्रभारी अधिकारी ज्योति पटवाल व सहायक प्रभारी अधिकारी सुमधु नबानी के साथ सुषमा देवी से बातचीत की गई और उक्त महिला की कांउन्सिंग की गयी। महिला ने कहा कि वह अपने बेटे के साथ अपने जीवन के बचे हुए समय को बिताना चाहती है। संस्था की प्रभारी के द्वारा उक्त महिला के कागजात दिखाये गये। जिसमें उनके बेटे का नाम योगेश कुकरेती, हाल निवासी गाजियाबाद इन्द्रपुरम लिखा हुआ था। जिसके बाद टीम द्वारा गाजियाबाद जाकर लोगों से पूछताछ की गयी तो लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति स्कूल में काम करता है।
तत्पश्चात टीम के सदस्य स्कूल में जाकर इनके बेटे योगेश कुकरेती से मिले और उनको समझाया कि हमारी जन्म देने वाली माता जी हमारी दुर्गा देवी जी ही है। हमारी माता जी का रुतवा भगवान से बड़ा है। जब माता है, तो हम है आपकी माता जी को आपकी बहुत जरूरत है। यह बात ध्यान से सुनते हुए योगेंद्र कुकरेती द्वारा अपनी माता जी को अपने साथ उनकी सेवा करने के लिए 15 वर्ष बाद साथ ले जाने के लिए सहमत हुये। योगेश द्वारा उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन स्माइल की काफी सराहना की तथा साथ ही महिला गृह के स्टाफ द्वारा भी सुषमा देवी के घर जाने को उनके जीवन का एक सुखद पल बताते हुए सुषमा देवी को नम आंखों से खुशी-खुशी विदा किया गया।
पुलिस टीम :
- महिला उपनिरीक्षक सुमनलता प्रभारी
- उपनिरीक्षक (वि0श्रे) कृपाल सिंह
- उप निरीक्षक (वि0श्रे) रणवीर चंद लिंगवाल
- हेड कांस्टेबल प्रोन्नत योगेंद्र सिंह
- आरक्षी अनिल कुमार सैनी
- आरक्षी मुकेश कुमार
- महिला आरक्षी विद्या मेहता
- आरक्षी चालक अरविंद कुमार
जगमोहन डांगी