pahadi-food-in-mess-of-Thana satpuli

सतपुली : पौड़ी एसएसपी पी. रेणुका देवी द्वारा स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की जा रही है। जिसके तहत जनपद के थानों में एक दिन जवानों के लिए मेस में स्थानीय पहाड़ी भोजन को बनाया जायेगा। इसीक्रम में आज सतपुली पुलिस द्वारा मेस में पुलिस कर्मियों के लिए स्थानीय पहाड़ी भोजन चैंसा, मंडवे की रोटी, तिल की चटनी और झंगोरे की खीर बनायी गयी। पहाड़ी भोजन की सभी पुलिस कर्मियों ने काफी तारीफ की और पहाड़ी भोजन को मेस में सम्मिलत होने पर खुशी जतायी।pahadi-food-in-mess-of-Thana satpuli

थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया कि मेस में पहाड़ी भोजन बनने से पुलिस कर्मियों में भी काफी उत्साह नजर आया है। पहाड़ी भोजन स्वादिस्ट ही नही बल्कि स्वास्थ्य के लिए काफी पोष्टिक भोजन है इसलिए पहाड़ी भोजन को मेस में सप्ताह में एक दिन बनाया जाएगा।

मनीष खुगशाल स्वतंत्र