panchayat-elections-results

देहरादून : उत्तराखंड के 12 जनपदों के 89 विकासखंडों की 7485 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में हुए पंचायत चुनावों की आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक पौड़ी जनपद के बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम सभा देबकुन्डाई तल्ली से यशपाल रावत प्रधान पद पर विजयी घोषित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 145 मतों से पराजित किया है। बता दें कि ग्राम सभा देबकुन्डाई तल्ली के प्रधान की सीट लगातार तीसरी बार यशपाल रावत के परिवार के खाते में गई है। इससे पहले उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गोदा रावत यहाँ की प्रधान थी। जबकि उनसे पहले खुद यशपाल रावत ग्राम सभा देबकुन्डाई के प्रधान रह चुके हैं। इसके अलावा उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर ब्लॉक के ग्राम गडरियाबाग से गीता रूपसिंह ने ग्राम प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। गीता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा था। हम समय समय पर विजेता उम्मीदवारों की जानकारी अपडेट कर रहे हैं।

निर्वाचित पद जनपद  अल्‍मोडा उधमसिंह नगर चम्‍पावत नैनीताल पिथौरागढ बागेश्‍वर उत्‍तरकाशी चमोली टिहरी गढवाल देहरादून पौडी गढवाल रूद्रप्रयाग योग
प्रधान

(ग्राम पंचायत)

घोषित परिणाम 860 349 263 414 566 322 342 495 734 247 958 260 5810
कुल 860 349 263 414 566 322 342 495 734 284 958 260 5847
रिक्‍त पद 34 12 2 3 9 13 4 8 8 0 21 10 124
निर्विरोध 266 15 48 62 111 72 162 107 293 117 195 66 1514
कुल प्रधान पद 1160 376 313 479 686 407 508 610 1035 401 1174 336 7485
सदस्‍य

(क्षेत्र पंचायत)

घोषित परिणाम 347 266 118 245 253 106 170 225 318 151 330 103 2632
कुल 347 266 118 245 253 106 170 225 318 193 330 103 2674
रिक्‍त पद 1 0 0 1 0 0 1 1 3 0 1 2 10
निर्विरोध 43 7 16 20 37 14 33 20 30 27 41 12 300
कुल सदस्‍य पद 391 273 134 266 290 120 204 246 351 220 372 117 2984
सदस्‍य

(जिला पंचायत)

घोषित परिणाम 42 31 11 13 32 19 0 26 28 9 34 18 263
रिक्‍त पद 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
निर्विरोध 3 0 0 1 1 0 0 0 3 0 1 0 9
कुल पद 45 35 15 27 33 19 25 26 45 30 38 18 35

यह भी पढ़ें:

पौड़ी गढ़वाल के सभी ब्लॉकों के ग्राम प्रधान पदों के विजेताओं ने नाम यहाँ देखें