congress road show pauri

पौड़ी : विधानसभा चुनाव को लेकर जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में तेजी दिखा रहे हैं। शुक्रवार को पौड़ी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर के समर्थन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पौड़ी मुख्यालय में जबरदस्त रोड शो किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रोड शो के माध्यम से आम लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

congress-road show in Pauri

विधानसभा चुनाव 2022 में जीत सुनिश्चित करने को लेकर जहां स्टार प्रचारक मैदान में उतरकर डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं, वही पार्टियां अपना दमखम दिखाने के लिए हर पैंतरा आजमा रही हैं। इसीक्रम में आज कांग्रेश के विधानसभा प्रत्याशी नवल किशोर को विजयी बनाने को लेकर कांग्रेस ने पौड़ी शहर में रोड शो निकाला। रोड शो लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर धारा रोड, लोअर बाजार, अपर बाजार व एजेंसी चौक होते हुए पूरे शहर में घूमा। रोड शो में विधानसभा प्रत्याशी नवल किशोर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी, कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट, महेश ढौंडियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के दावेदार रहे विनोद धनोसी, मनोज मंद्रवाल, प्रदेश सचिव केशवानंद आर्य के अलावा जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, मुकेश नेगी, कुलदीप रावत, महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत, सरिता नेगी, मधु देवी, गौरव सागर, सुनील लिंगवाल, कांग्रेस अर्जुन सिंह पटवाल आदि कई महिला एवं पुरुष पदाधिकारी मौजूद थे।

जगमोहन डांगी