congress-rally

पौड़ी गढ़वाल : जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में सोमवार को पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ मंडल मुख्यालय पौड़ी में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को केन्द्र व प्रदेश सरकार पर मंहगाई को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर से डीएम कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए गए। रैली के दौरान पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते किये गए लॉकडाउन के कारण आम आदमी की आर्थिक स्थिति पहले ही ख़राब हो गई है। उस सरकार राहत देने की बजाय महंगाई रूपी आपदा थोपने का कार्य कर रही है। जोकि बेहद निंदनीय है।

NSUI जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा भाजपा शासनकाल में इतिहास में पहली बार डीज़ल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हुए हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कामेश्वर राणा, प्रदेश सचिव सरिता नेगी, नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, कार्यकारी नगर अध्यक्ष अनूप कण्डारी, छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, सेवादल नगर अध्यक्ष युध्वीर सिंह रावत, छात्रसंघ कोषाध्यक सचिन रावत, तामेश्वर आर्य, अनिता रावत, विनोद धनोसि, कमला रावत, रोहित, आशीष, मोहित आदि शामिल थे।