पौड़ी गढ़वाल: दिल्ली की सामाजिक संस्था पौड़ी गढ़वाल ग्रुप (पंजी.) लम्बे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करती आ रही है। पीजी ग्रुप वर्ष 2006 से निरंतर उत्तराखंड के गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में छात्रवृति कैंप आयोजित करता आ रहा है। जिसमे अब तक 500 से अधिक बच्चों को लाभ मिला है।
इसीक्रम में पौड़ी गढ़वाल ग्रुप ने इस वर्ष का छात्रवृति कैंप 21 मई 2022 को इंटरमीडिएट कॉलेज, सिमड़ी- खाटली, बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल, में लगाया। छात्रवृति कैंप में कक्षा 6 से 12वीं कक्षा तक के करीब 100 से ज्यादा बच्चों का टेस्ट लिया गया। जिनमे टॉप 15 मेघावी विद्यार्थियों का छात्रवृति हेतु चयन किया जाएगा।
इस मौके पर ग्रुप ने यह भी घोषणा की कि इस वर्ष सिमड़ी इंटरमीडिएट कॉलेज के 10वीं तथा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थियों को भी पुरुस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा 12वीं पास कर चुके छात्र-छात्राओं के लिए संस्था द्वारा करियर काउंसिलिंग का भी आयोजन किया जायेगा।
इस मौके पर स्कूल के मैनेजमेंट के अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं लोकल प्रतिनिधि के रुप में दिनकर पोखरियाल, श्रीमती सरिता पोखरियाल, ने पौड़ी गढ़वाल ग्रुप इस आयोजन के लिए धन्यवाद किया। ग्रुप की तरफ से सुभाष पोखरियाल, जगत सिंह बिष्ट, श्रीमती पुष्पलता बिष्ट, सुभाष डबराल, उदय ममगाई राठी, महिपाल सिंह रावत, दिनेश चमोली उपस्थित थे।