पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने एक बार फिर मानवता का फर्ज निभाया है। पौड़ी पुलिस के एक कांस्टेबल ने ड्यूटी के दौरान मिले कागजात को सकुशल किया मालिक के सुपुर्द किया।
पौड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले क्षेत्राधिकारी पौड़ी के चालक कांस्टेबल भरत कुमार को ड्यूटी के दौरान बुबाखाल मार्ग पर किसी व्यक्ति की आरसी व जरूरी कागजात मिले। कांस्टेबल भरत द्वारा आरसी पर लिखे पते पर उक्त कागजात प्रकाश सिंह पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम- रेडूल परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल के पते पर रजिस्ट्री के माध्यम भेज दी गयी। आज 24 अगस्त 2021 को प्रकाश सिंह द्वारा उक्त कागजात पाकर फोन के माध्यम से पुलिस कर्मी आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जगमोहन डांगी