kavi-sammelan-pauri

पौड़ी में आयोजित शरदोत्सव 2019 में शुक्रवार (15 नवम्बर) को नगर पालिका परिषद, पौड़ी द्वारा जिला पंचायत सभागार में दोपहर 3.00 बजे से शाम करीब 6.15 बजे तक कवि सम्मलेन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, प्रमेन्द्र सिंह नेगी, वीरेन्द्र खंकरियाल,  मनोज रावत “अंजुल”,  वीरेन्द्र पंवार, मनोज “दुर्बि”, अद्वैत बहुगुणा, गढ़वाली कवि एवं शिक्षक संदीप रावत, विजय कपरवान, डॉ़. रितु, नवोदित कवयित्री कु. रश्मि आदि कवियों ने हिंदी व गढ़वाली में काव्य पाठ कर समां बांधा। काव्य गोष्ठी का संचालन हिंदी कवि विजय कपरवाण ने किया।

पौड़ी शरदोत्सव-2019 में आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रो. आर.एस. नेगी, पौड़ी की सम्भ्रांत जनता के अलावा प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोग मौजूद रहे। करीब 3 घंटे से ज्यादा चले इस कवि सम्मलेन का पौड़ी की जनता ने भरपूर आनन्द लिया। कवि एवं शिक्षक संदीप रावत ने गढ़वाली में लिखी अपनी काव्य रचनाओं का सुन्दर वाचन किया। “लेखि पढ़ियालि हमुन पण! सच गुणी नि जाणी रे, रिटणी रै जिन्दगी उन्नि, पर उमर बूणी नि जाणी रे”