Crop cutting of Manduva

पौड़ी : पौड़ी तहसील के अंतर्गत बनेलस्यूं पट्टी के लसेरा गांव में आज मंडुवा (कोदा) की क्रॉप कटिंग शुरू की गई। क्रॉप कटिंग का शुभारम्भ पौड़ी तहसीलदार हरिमोहन खण्डूरी ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार ने स्वयं दरांती पकड़ी और ग्रामीणों के साथ कोदा की लवाई की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण कास्तकारों की समस्याएं भी सुनी। साथ समाधान के लिए आवश्यक सुझाव भी लिए गए तथा समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।Pauri Tehsildar Rural tenants

काश्तकारों ने तहसीलदार के सामने जगंली जानवरों से फसल बचाने की मांग रखी। इस अवसर पर तहसीलदार हरिमोहन खण्डूरी के साथ कानूनगों लक्ष्मण सिंह नेगी, राजस्व उपनिरिक्षक अरविंद पटवाल। पीसी धनाई आदि मौजूद थे।