Banshidhar Bhagat oppose

पौड़ी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर अभद्र टीप्पणी करने पर जिला मुख्यालय पौड़ी में आज युवा कांग्रेस पौड़ी ने विरोध जताया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी रूप में किसी भी महिला के लिए ऐसी अनर्गल टिपण्णी करना व्यवहारिक नही है।

युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि जहां भाजपा एक और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं का अपमान करते है। यह उनकी कुंठित व संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। युवा कांग्रेस पौड़ी इसका घोर विरोध करती है और मांग करती है कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष भाजपा इस पर माफ़ी मांगे। क्योंकि इस प्रकार की अशोभनिय भाषा किसी भी रूप में स्वीकार्य नही है।

विरोध करने वालों में जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजयदर्शन बिष्ट, मोहित सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कोट नवीन जुगरान, ब्लॉक अध्यक्ष पौड़ी रूपक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कल्जीखाल शैलेंद्र सिंह असवाल, प्रदेश प्रवक्ता भास्कर बहुगुणा आदि शामिल रहे।

हालाँकि कि इसबीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस नेत्री इंदिरा हृदयेश को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अब माफी मांगी ली है। इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में देर रात ट्वीट कर इंदिरा हृदयेश से क्षमा मांगी थी। इसके बाद आज दिन में बंशीधर भगत ने ट्वीट कर क्षमा मांगी। उन्होंने लिखा कि ‘इंदिरा हृदयेश प्रदेश की सम्मानित नेता हैं और चुनावी क्षेत्र एक होने के कारण नोकझोंक होना स्वाभाविक है। उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था, अगर उन्हें क्षति पहुंची है तो मैं अपना बयान सम्मान पूर्वक वापस लेता हूं’।

मनीष खुगशाल स्वतंत्र