Youth Congress pays tribute to first PM Jawaharlal Nehru

पौड़ी गढ़वाल : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि पर आज जिला मुख्यालय पौडी में युवा कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी ली गई। पंडित जवाहर लाल नेहरू का आज ही के दिन 27 मई 1964 को निधन हो गया था। इस अवसर युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार पंडित नेहरू ने औद्योगिक व कृषि का नया युग प्रारम्भ कर देश को शसक्त और आत्मनिर्भर बनाने की बुनियाद रखकर विकास किया, उससे आज की सत्ता पर आसीन सरकार को बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। देश के विभाजन के बाद देश को विकास की राह पर ले जाने के लिए नेहरू ने जिस प्रकार सीमित संसाधनों के द्वारा एक दूरदर्शी सोच रखते हुए देश को जिस प्रकार से नई दिशा देने काम किया उससे यह ज्ञात होता है उनका नेतृत्व कितना प्रभावशाली रहा होगा। कोरोना महामारी में उनके दूरदर्शी निर्णय लेने की क्षमता से आज के सत्ता पर आसीन सरकारों को सीखने की जरूरत है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि उनके सनिध्य में देश ने निरतंर प्रगति की और देश के स्वाभिमान को बढाया। श्रद्धांजलि देने में अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट जी, पूर्व ब्लॉक् प्रमुख नवल किशोर, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी, प्रदेश सचिव NSUI मोहित, महेश धौंडियाल, नीलम रावत, विजय दर्शन बिष्ट, कीरत रावत, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सतपुली, अंकित सुंदरियाल, गोपाल, दीपक नौटियाल, आकाश रावत आदि मौजूद रहे।