Laxmanjhula-police

थाना लक्ष्मणझूला पर 23 सितम्बर 2021 को वादी दिलीप ब्रह्मचारी निवासी संत श्री आशाराम जी आश्रम ब्रह्मचारी तपोवन जनपद टिहरी गढ़वाल ने प्रथम रिपोर्ट दर्ज करायी कि 21 सितम्बर 2021 को उनके परिजन नाव घाट रामझूला पर स्नान कर रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका बैग चोरी कर लिया है। जिसमें कपड़े व रू. 60,000/- थे। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना लक्ष्मणझूला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल पी. रेणुका देवी द्वारा चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रमोला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट मय पुलिस टीम का गठन किया गया।

जिसके बाद गठित टीम द्वारा आज 24 सितम्बर 2021 को उक्त अभियोग मे संलिप्त 04 अभियुक्तों शत्रोहन, नाथूराम, दलीप, नरेश कुमार को चण्डीघाट पुल हरिद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की घटना में प्रयोग किया गया वाहन संख्या UK 18K 2998 व रू. 19500/- बरामद किये गये। उक्त घटना में अभियुक्त विशाल फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

पजीकृत अभियोगः

मु.अ.सं.- 19/2021 धारा 379 भादवि

नाम पता अभियुक्तः-

  • शत्रोहन पुत्र भगोती निवासी- ग्राम जेतापुर पो.- थानेपुर थाना थानेपुर, जिला गोड़ा उ.प्र.।
  • नाथूराम पुत्र बिन्देश्वरी प्रसाद निवासी- ग्राम मतवरिया पोस्ट- रूद्रगढ़ जिला- गोड़ा उ.प्र.।
  • दलीप श्रीवास्तव पुत्र महेन्द्र श्रीवास्तव निवासी- ग्राम बजरीवाला, थाना- कनखल जनपद हरिद्वार।

नरेश कुमार पुत्र इतवारी लाल निवासी- ब्रहमपुरी काशीपुर जनपद हरिद्वार।

बरामद माल:

  • नगदी रू. 19,500/-
  • वाहन संख्या UK 18K 2998 (स्कूटी)

पुलिस टीमः

  • उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट
  • महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी
  • उपनिरीक्षक श्रद्धानन्द सेमवाल
  • काकांस्टेबल नापु मुकेश कुमार
  • काकांस्टेबल नापु देवेन्द्र कुमार

जगमोहन डांगी