पौड़ी : पौड़ी जनपद के लैंसडाउन कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गांधी चौक में पर्यटको/यात्रियों के लिये ”पर्यटन पुलिस केन्द्र” बनाया गया है। जिसका उद्घाटन आज पौड़ी जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी द्वारा किया गया। यहाँ पर स्थानीय पुलिस द्वारा पर्यटकों/यात्रियों को रूट, पेट्रोल पंप, स्वाथ्य केन्द्र व अन्य आवश्यक केन्द्रो की आवश्यक जानकारी दी जायेगी। जिससे पर्यटको को लैंसडाउन पर्यटक क्षेत्र में घूमने के लिये सुगमता एवं आसानी होगी।
उद्घाटन के बाद एसएसपी द्वारा गणमान्य व्यक्तियों, सी.एल.जी. मैम्बर्स, होटल ऐशोसियेशन के पदाधिकारियो के साथ मीटिंग ली गयी। मीटिंग में केन्ट बोर्ड लैंसडौन की मुख्य अधिशासी अधिकारी शिल्पा ग्वाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौड़ियाल, क्षेत्राधिकरी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी, सी.एल.जी. मैम्बर्स, होटल ऐसोसियेशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। मीटिंग के बाद एसएसपी पी रेणुका देवी ने कोतवाली लैंसडाउन का औचक निरीक्षण किया।
पर्यटक नगरी लैंसडाउन (कालूडांड़ा) के बारे में सूक्ष्म एवं मनमोहक जानकारीः
- लैंसडाउन जिसका प्राचीन एवं वास्तविक नाम कालूडांडा है, जो जनपद पौड़ी गढ़वाल का अति सुन्दर एवं मनमोहक पहाड़ी छावनी शहर है।
- लैंसडाउन की समुद्र तल से ऊँचाई 1706 मीटर है।
- लैंसडाउन क्षेत्र में गढ़वाल राइफल वॉर मेमोरियल, रेजीमेंन्ट, टिप इन टॉफ, भुल्ला ताल झील, प्राचीन सिद्ध पीठ ताड़केश्वर मन्दिर, प्राचीन संतोषी माता मन्दिर, 100 साल पुराना सेंट मैरीज़ चर्च आदि दर्शनीय स्थल हैं।
- टिप इन टॉप पहाड़ी से हिमालय की बर्फीली चोटियों एवं पहाडियों के बीच छोटे छोटे गांवो का मनोरम एवं प्राकृतिक दृश्य यहाँ से देखने पर पर्यटको का मन मोह लेता है।
- भुल्ला ताल एक छोटी सा झील है, जहा पर पर्यटको के लिये नौकायन की सुविधा भी उपलब्ध है।
- प्राचीन संतोषी माता मन्दिर से सूर्यास्त का मनमोहक एवं प्राकृतिक छटा का एक अनूठा मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है।
- प्राचीन सिद्ध पीठ ताड़केश्वर मंदिर जो भगवान शिव का प्राचीन मंदिर लोगों एवं पर्यटकों की आस्था का केन्द्र है। ताडकेश्वर मंदिर ताड़ एवं देवदार के वृक्षों से घिरा होने के कारण पर्यटकों एवं आस्था वाले लोगो के लिये प्राकृतिक छटा का एक अनूठा मनमोहक अध्यात्मिक चेतना, धर्मपरायणता व सहिष्णुता का उत्कृष्ट आस्था धार्मिक स्थल है।
- लैंसडाउन छावनी में गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल और रेजिमेंट म्यूजियम, जो अंग्रेजो द्वारा स्थापित किया गया है, जिसमें देश की गढ़वाल राइफल्स से जुड़ी सभी चीजों का समावेश किया गया है।
जगमोहन डांगी