gram-pradhan-sangh

पौड़ी गढ़वाल : कल्जीखाल ब्लॉक के प्रधान संगठन की कार्यकरणी गठन में प्रमोद रावत को प्रधान संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया गई। गुरुवार को ब्लॉक कार्यकरणी के कल्जीखाल ब्लॉक सभागार में प्रधान संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष असगढ़ ग्राम प्रधान जगपाल नेगी की की अध्यक्षता में कार्यकरणी को विस्तार दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष,  सतपुली के पूर्व प्रधान जगदम्बा डंगवाल, विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं उपप्रधान, संगठन के जिलाध्यक्ष जगमोहन डांगी मौजूद थे। बेडगाँव के प्रधान प्रमोद रावत को सर्वसम्मति से कल्जीखाल ब्लॉक प्रधान संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

मुख्य अतिथि जगदम्बा डंगवाल एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल ने नवनिर्वाचित प्रधानों को संगठन के दौरान प्रधानों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष और योगदान की जानकारी दी। धारी से तीन बार के प्रधान मदन सिंह रावत ने सभी प्रधानों को अपनी-अपनी ग्राम सभा में सबको विश्वास में लेकर एवं नर्मता पूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधान संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद रावत ने कहा कि वे प्रधानों के हकों, उनकी अधिकारों की लड़ाई के लिए हमेशा मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे। कार्यकरणी में श्रीमती मनीषा डंगवाल एवं जयबीर सिंह रावत को उपाध्यक्ष, श्रीमती अनिता पटवाल को कोषध्यक्ष तथा श्रीमती सुमित्रा देवी को महामंत्री चुना गया।