National Teacher Award

Teachers day: आज पूरे देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 5 सितंबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देशभर के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देशभर के 46 शिक्षकों को स्कूली शिक्षा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजे गए शिक्षकों में उत्‍तराखंड से भी दो शिक्षक शामिल हैं।

बता दें कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाता है। हर साल इसमें विभिन्न मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस साल देशभर से चयनित 46 शिक्षकों के साथ उत्तराखंड  के 2 शिक्षकों को भी यह पुरस्कार दिया गया है।

उत्‍तराखंड से सम्‍म‍ानित होने वाले शिक्षकों में प्रदीप नेगी और कौस्तुभ चंद्र जोशी का नाम शामिल है। कौस्तुभ चंद्र जोशी नैनीताल में प्रतापपुर-चकालुआ स्थित एसडीएस राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हैं। जबकि प्रदीप बीएचईएल इंटर कालेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। दोनों शिक्षक पूर्व में आईसीटी पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

देश के इन 46 शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

  1. अंजू दाहिया- हरियाणा
  2. युद्धवीर- हिमाचल प्रदेश
  3. वीरेंद्र कुमार- हिमाचल प्रदेश
  4. हरप्रीत सिंह- पंजाब
  5. अरुण कुमार गर्ग- पंजाब
  6. रजनी शर्मा- दिल्ली
  7. श्री कौस्तुभ चंद्र जोशी- उत्तराखंड
  8. सीमा रानी- चंडीगढ़
  9. सुनीता- राजस्थान
  10. दुर्गा राम मुवाल- राजस्थान
  11. मारिया मुरेना मिरांडा- गोवा
  12. उमेश भरतभाई वाला- गुजरात
  13. नीरज सक्सेना- मध्य प्रदेश
  14. श्री ओम प्रकाश पाटीदार- मध्य प्रदेश
  15. ममता अहर- छत्तीसगढ
  16. कविता संघवी- महाराष्ट्र
  17. ईश्वर चंद्र नायक- उड़ीसा
  18. बुद्धदेव दत्ता- पश्चिम बंगाल
  19. जाविद अहमद राथर- जम्मू और कश्मीर
  20. मोहम्मद जाबिर- लद्दाख
  21. खुर्शीद अहमद- उत्तर प्रदेश
  22. सौरभ सुमन- बिहार
  23. निशि कुमारी- बिहार
  24. अमित कुमार- नवोदय विद्यालय समिति
  25. सिद्धार्थ योनज़ोन- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय
  26. जैनुस जैकब- केंद्रीय विद्यालय संगठन
  27. जी पोंसंकारी- केंद्रीय विद्यालय संगठन
  28. उमेश टीपी- कर्नाटक
  29. मिमी योशी- नगालैंड
  30. नोंगमैथेम गौतम सिंह- मणिपुर
  31. माला जिगदल दोरजी- सिक्किम
  32. गमची टिमरे आर मारक- मेघालय
  33. संतोष नाथ- त्रिपुरा
  34. मीनाक्षी गोस्वामी- असम
  35. शिप्रा, शिक्षक- झारखंड
  36. डॉ रवि अरुणा- आंध्र प्रदेश
  37. टीएन श्रीधर- तेलंगाना
  38. कंडाला रमैया- तेलंगाना
  39. सुनीता राव- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  40. वंदना शाही- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  41. रामचंद्रन के- तमिलनाडु
  42. शशिकांत संभाजीराव कुलठे- महाराष्ट्र
  43. सोमनाथ वामन वाके- महाराष्ट्र
  44. अरविंदराजा डी- पुदुचेरी
  45. प्रदीप नेगी- उत्तराखंड
  46. रंजन कुमार विश्वास- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

18 शिक्षकों को वर्ष 2021 के लिए शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए 18 शिक्षकों को वर्ष 2021 के लिए उत्तराखंड के प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में प्रारंभिक के 13, माध्यमिक के 4 और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का एक शिक्षक शामिल हैं।