श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विकास खण्ड खिर्सू के पदाधिकारियों ने मंगलवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उप शिक्षा अधिकारी भारती जी से वार्ता की।
पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उप शिक्षा अधिकारी से वार्ता काफी सकारात्मक और सार्थक रही। उप शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया गया कि शिक्षको की समस्याओं का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी धीरेन्द घिल्डियाल संरक्षक, रेखा नेगी अध्यक्ष, आन्नद पंवार कोषाध्यक्ष, विनोद ध्यानी ब्लॉक मन्त्री, संजय कठैत सयुक्त मन्त्री व अन्य सदस्य उपस्थित थे। शिक्षको की समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन की जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
https://devbhoomisamvad.com/wp-content/uploads/2020/09/shikshak-sangh.pdf