Public-awareness-campaign

कल्जीखाल: पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत बृहस्पतिवार 24 अक्टूबर को शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में नशा मुक्त देव भूमि “संकल्प” पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।

उतराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में पीएलबी जगमोहन डांगी ने छात्र-छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशे के बढ़ते प्रचनल से युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखना एवं उन्हें नशीले पदार्थों से दूर रखने के लिए जिला विधिक प्राधिकरण जन जागरूकता अभियान चलता है। ग्रामीण क्षेत्रो में भी किशोरों में नशे की प्रविर्ति बढ़ने लगी है, युवा पीढ़ी नशे की लत के कारण अपने जीवन को बर्बाद कर रहे है। इसलिए समय रहते इस दिशा जन जागरूकता जरूरी है। युवाओं को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराना आवश्यक है।Public-awareness-campaign

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जगह जगह स्कूलों एवं कालेजो में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा पीड़ितो के लिए विधिक सहायता,  नशा उनमूलन एवं नशा पीड़ितो के पुनर्वास हेतु राज्य में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने जिला विधिक सेवा पौड़ी गढ़वाल सचिव एवं पराविधिक स्वयं सेवक एवं समाजसेवी जगमोहन डांगी द्वारा विद्यालय में नशामुक्ति पर विधिक शिविर आयोजन करने एवं छात्रों को कानूनी ज्ञान सम्बंधित जानकारी देने लिए आभार व्यक्त किया। इस असवर पर प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र शर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक पंकज रावत, विमल कुमार, श्रवण रावत, सन्तोष ध्यानी, जीएस चौधरी आदि शिक्षकों के अलावा कुमारी भावना नैथानी, कुमारी ऋतु, कुमारी कंचन, दुर्वराज फैसल ने नशे की प्रवर्ति पर अपने अपने विचार रखे. सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया की वह देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त राज्य बनाने में अपना योगदान देंगे.