पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल एक बार फिर से दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर होगी। डॉ. गुरमीत कौर सीएम भगवंत मान की दूसरी दुल्हनिया बनेंगी। भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से सीएम मान को 2 बच्चे हैं। उनके बेटा-बेटी अमेरिका रहते हैं। वह सीएम भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे।
भगवंत मान की होने वाली दुल्हनिया डा. गुरप्रीत कौर के बारे में पता चला है कि वह मूलरूप से हरियाणा के पिहोवा की रहनेवाली हैं, लेकिन यह भी पता चला है कि वह पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा में रहती हैं। उनके पिता इंद्रजीत सिंह नत पिहोवा खंड के गांव मदनपुर गांव के पूर्व सरपंच हैं। वह अब परिवार सहित पंजाब के मोहाली में रहते हैं।
जानकारी के अनुसार, डा. गुरप्रीत कौर तीन बहनें हैं। दो बड़ी बहनें यूएसए और आस्ट्रेलिया में रहती हैं। गुरप्रीत कौर के चाचा एडवोकेट गुरविंद्र जीत सिंह नत ने पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने 1991 में पिहोवा विधानसभा से आजाद चुनाव लड़ा था। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के भी नजदीकी थे। उन्होंने बाद में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।
बताया जा रहा है कि वे काफी वक्त से मान फैमिली को जानती हैं। इसलिए गुरप्रीत कौर और भगवंत मान के बीच रिश्ते फाइनल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। डॉक्टर गुरप्रीत कौर गुरप्रीत और भगवंत मान दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। बताया गया है कि वह अक्सर भगवंत मान से मिलने उनके घर जाया करती थीं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है।



