श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में अर्थशास्त्र विभाग के तत्वाधान में अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ दिनेश सिंह नेगी द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिसमें प्रथम स्थान ग्रुप B (काजल, प्रियंका, मीनाक्षी, आरती, सुष्मिता) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ग्रुप A (अरविंद सेमवाल, अरविंद राणा, सुरेश, मोहन सिंह,नवीन) ने प्राप्त किया। जबकि तृतीय स्थान ग्रुप C (रामदेव, कोमल, भारती, पिंकी, रवीना रावत) ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरुंधति शाह एवं अन्य प्राध्यापक डॉ संदीप कुमार व डॉ मीनाक्षी वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 
 