राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन बुधवार को हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी हरेंद्र कुमार मिश्रा की देखरेख में 5 पदों पर बुधवार सुबह 9 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान सभी 13 जिलों से आये करीब 404 डेलीगेट्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम करीब 4 बजे जारी चुनाव परिणाम के अनुसार देहरादून के रघुवीर सिंह पुंडीर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि पिथौरागढ़ के ठाकुर सिंह डसीला ने प्रदेश महामंत्री पद पर जीत हासिल की। वहीँ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पौड़ी गढ़वाल के कुंवर सिंह राणा व वरिष्ठ संयुक्त मंत्री पद पर हरिद्वार के अरुण कुमार शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर टिहरी गढ़वाल के किशोर सिंह सजवाण को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नैनीताल के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार जोशी ने सभी जिलों से आए शिक्षकों का आभार जताया। विजयी प्रत्याशियों को पर्यवेक्षक विवेक पांडे ने शपथ ग्रहण कराई।
- अध्यक्ष : अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 404 मतों में से रघुवीर सिंह पुंडीर 188 मत मिले, जबकि सतीश घिल्डियाल को 141, राजेंद्र बहुगुणा 71 मत मिले।
- उपाध्यक्ष : वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुंवर सिंह राणा 267, रघुवीर सिंह बिष्ट 136 वोट मिले।
- महामंत्री : महामंत्री पद के लिए ठाकुर सिंह रसीला 221, धर्मवीर सिंह चौहान 182।
- संयुक्त मंत्री : संयुक्त मंत्री पद के लिए अरुण कुमार शर्मा 157, प्रकाश आर्य 112 मनोज शाह 89, सयन सिंह नेगी 51 मत मिले।
- कोषाध्यक्ष : कोषाध्यक्ष पद पर किशोर सिंह सजवाण निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सभी विजयी प्रत्याशियों को रा जू हाई शि संघ के जिला मंत्री पौड़ी मुकेश काला एवं रा शि संघ के पूर्व मंडलीय प्रवक्ता महेन्द्र सिंह नेगी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मतदान एवं मतगणना के दौरान व्यवस्था बनाने में जुटे शिक्षक डेलीगेट्स में मोहन सिंह बिष्ट, प्रहलाद सिंह बरगली, हरीश पुनेठा, अशोक कुमार, धर्म सिंह, बिपिन चंद्र, विनोद थापा, रघुवीर पुंडीर, राजेंद्र बहुगुणा, सतीश घिल्डिय़ाल, कुंवर सिंह राणा, दीवान सिंह रावत, भुवन चंद डिमरी, दलेर राणा, संजय बिष्ट, मंजू पांडे, हेमा पांडे, बीना लोहनी, मनोज भंडारी, मतलूब हसन अंसारी, प्रकाश आर्य, कुंवर पाल सिंह आदि शामिल थे।